औरैया, जनवरी 6 -- फफंूद, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पाता स्टेशन के पास मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव रेलवे लाइन किनारे बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास अनुमानित है। युवक पाता-फफूंद स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर खंभा नंबर 1107/16-18 के पास मृत मिला। युवक के पास कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं होने के कारण पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है। पाता चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रतीत होता है कि युवक ट्रेन से गिरकर घायल हुआ और उसकी मौत हो गई। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी है, तो वह पाता चौक...