लखनऊ, फरवरी 2 -- काकोरी,संवाददाता। पारा के आलमनगर जाने वाले रेलवे लाइन के किनारे सोमवार सुबह कंबल में लिपटा एक नवजात बच्ची का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिेया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि भपटामऊ के पास रेलवे लाइन के पास किनारे कंबल में लिपटा हुआ नवजात बच्ची का शव मिला था। रेलकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी थी। रात के अंधेरे में कोई अज्ञात नवजात के शव को फेंक गया था। जीआरपी को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.