फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- थाना जीआरपी क्षेत्र टूण्डला क्षेत्र में सोमवार को एक प्रौढ़ का शव छलेसर कुबेरपुर रेलवे लाइन पर पड़ा मिलने से हड़कम्प मच गया। जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है थाना टूण्डला जीआरपी क्षेत्र के छलेसर कुबेरपुर रेलवे लाइन पर सोमवार को 50 वर्षीय एक प्रौढ का शव पड़ा मिलने से हड़कम्प मच गया। वहा लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जिसने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...