जहानाबाद, जनवरी 9 -- अरवल, निज संवाददाता। स्थानीय बीआर अंबेडकर बचनालय में मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में रेलवे संघर्ष समिति की बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगातार 12 वर्षों के आंदोलन करने के लिए अरवल के जन आंदोलन के साथी को सम्मानित किया जाएगा। केंद्र एवं राज्य सरकार रेलवे विभाग द्वारा पूर्ण मंजूरी एवं पूर्ण राशि के बाद जमीन अधिग्रहण एवं अन्य प्रक्रिया के लिए फिर से रेल आंदोलन तेज करने का निर्णय लेने की जरूरत है। इसके लिए महाप्रबंधक कार्यालय हाजीपुर में ज्ञापन सौंप कर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गयी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति तक अनुरोध पत्र दिया जाएगा और मकर संक्रांति के बाद रेलवे आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक को संयोजक मंडल के सदस्य धनंजय कुमार सिंह, राकेश नारायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.