बहराइच, फरवरी 24 -- बहराइच, संवाददाता। नानपारा आरपीएफ पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक धनवंत यादव, हेड कांस्टेबल सुनील ओझा, कांस्टेबल सुनील यादव, सीआईबी गोंडा के हेड कांस्टेबल बब्लू कुमार सिंह ने रायबोझा रेलवे स्टेशन यार्ड से बोरा लेकर निकल रहे संदिग्ध युवक को पकड़ा और तलाशी ली। बोरा में से 20 रेलवे लाइन पेंनड्रोल क्लिप बरामद किए गए। पकड़े गए युवक की पहचान मोतीपुर थाने के गायघाट के दर्जी पुरवा निवासी सज्जाद कुरैशी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध आरपीएफ चौकी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...