लखनऊ, जनवरी 13 -- लखनऊ। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और रेलवे के अधिकारियों ने मेट्रो लाइन और रेलवे लाइन के आसपास पतंग न उड़ाने का अनुरोध लोगों से किया है। खिचड़ी पर काफी संख्या में पतंग उड़ाए जाने की संभावनाओं को देखते हुए ही यह अपील की गई। बताया गया कि चीनी मांझा अथवा धातु युक्त धागा विद्युत का सुचालक होता है। इसके उपयोग से शॉर्ट सर्किट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे जान-माल की हानि की आशंका के साथ-साथ मेट्रो और रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) प्रणाली को भी गंभीर क्षति पहुंच सकती है। इससे सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...