आगरा, नवम्बर 27 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह आवास विकास कालोनी के समीप रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति मृतावस्था में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। व्यक्ति को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों से बातचीत के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आवास विकास कालोनी में रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की शिनाख्त थाना कासगंज क्षेत्र के गांव टीकमपुरा निवासी 50 वर्षीय शंकरलाल पुत्र साहब सिंह के रूप में हु...