उरई, जनवरी 16 -- उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की देर शाम मृत मिले अधेड़ की शिनाख्त हो गई मरने वाला डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम टिमरों का रहने वाला था और हलवाईगिरि का काम करता था। बुधवार की देर शाम को स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह सूचना दी थी कि अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप लाइन के किनारे गिट्टियों पर एक शव पड़ा है। इस सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी। मृतक के पास से ऐसा कोई सामान नहीं मिला था, जिससे उसके बारे में पता लगाने में मदद मिल पाती। इसलिए पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था। उधर मृतक के घर न पहुचने पर परिजनों ने खोजबीन करते हुए कोतवाली पुलिस से सम्पर्क किया और मृतक की शिनाख्त की। घरवालों ने बताया कि मृतक का नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.