कौशाम्बी, जनवरी 3 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के सैयद सरांवा गांव गांव के समीप शनिवार दोपहर रेलवे लाइन के किनारे एक वृद्ध महिला का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिरकुंडी मजरा सैयद सरांवा गांव निवासी सुनीता देवी (56) पत्नी सियानंद पासी शनिवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेने खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। पहचान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.