हापुड़, फरवरी 21 -- रेलवे रोड पर अवैध रूप से बसें और अन्य वाहन खड़े किए जाने की समस्या गंभीर रूप बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज़ाना रात के समय बसें सड़क किनारे खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे रास्ता संकरा पड़ जाता है और यातायात बाधित होता है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि दो वाहन आमने-सामने आ जाएं तो निकलना मुश्किल हो जाता है। दूर-दूर से आने वाले चालक भी अन्य वाहनों को खड़ा देखकर अपनी गाड़ियां वहीं खड़ी कर देते हैं, जिससे रेलवे रोड धीरे-धीरे अस्थायी बस अड्डे में तब्दील होता जा रहा है। समझाने के बावजूद नहीं मान रहे लोग स्थानीय नागरिकों ने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है। उनका कहना है कि पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करती है और गश्त भी बढ़ाई गई है, लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर अवैध पार्किंग कर देते हैं। प्रशासन ...