हापुड़, जनवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड चौकी क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दो हेलमेट की दुकानों में कूमल कर लाखों रुपये की नगदी और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। जबकि दो दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। चोरी की वारदात को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी का रुपया बरामद कराने की मांग की है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार गढ़ रोड पर रेलवे रोड चौकी से कुछ दूरी पर खुर्जा पेजे के बाहर हेलमेट हाउस और हेलमेट वल्र्ड के नाम से दो दुकाने हैं। एक दुकान लक्की गुप्ता और दूसरी दुकान चंद्र शेखर की है। रविवार की रात को दुकान स्वामी अपनी अपनी दुकानें बंद कर घर चले ग...