अलीगढ़, अगस्त 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मंगलवार को एकत्रित होकर रेलवे रोड पार्टी कार्यालय से नुमाइश मैदान सीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह व जिला अध्यक्ष व मोहम्मद जियाउद्दीन राही जिला संगठन उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रेलवे रोड पर ही पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में पांच हजार स्कूलों को मर्ज कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी बड़ा प्रोजेक्ट अलीगढ़ को दिया गया, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है। किसनों को यूरिया खाद ,ब्लैक में लेनी पड़ रही है। इस मौके पर मो. जियाउद्दीन राही, कैलाश गौतम, जितेंद्र कुमार जोशी, शीलू चंदेल, शाहिद खान, आयत कुरैशी, पप्पू, शादाब फजल ,आनंद बघेल, सुनील कुमार...