मेरठ, अप्रैल 19 -- रेलवे रोड को बागपत रोड से लिंक करने के लिए लिंक रोड का काम अंतिम चरण में है। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने लिंक रोड के निर्माण कार्य का जायजा लिया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई के प्रयासों से बन रही लिंक रोड का काम तेजी से चल रहा है। वाजपेई ने कहा कि मेरठ के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बागपत रोड पर जाम में फंसने वाले लोगों को अब निजात मिलेगी। हजारों स्कूली बच्चों को लाभ होगा। 890 मीटर के इस लिंक रोड से रेलवे रोड को बागपत रोड के बीच आना जाना आसान हो जाएगा। लिंक रोड के लिए राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई और कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.