फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद। रेलवे रोड के पिज्जा स्टोर में गुरुवार को अचानक लगी भीषण आग से अफरा तफरी मच गई। पिज्जा स्टोर बेसमेंट में संचालित है और उसके ऊपर एक निजी बैक भी है। धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलने से आस पास क्षेत्र में भगदड़ मच गई। पड़ोस के दुकानदार भी भाग खड़े हुए। आग इतनी भयावह थी कि धुएं का गुबार काफी दूर तक पहुंच रहा था। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड करीब पौन घंटा देरी से पहुंची। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेलवे रोड पर होरीलाल मार्केट के सामने एक बिल्डिंग में बेसमेंट में पिज्जा स्टोर संचालित है। शाम को अचानक इसमें आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ देर में दुकान के अंदर रखा फर्नीचर, बिजली उपकरण, किचन सामान आदि जलकर राख हो गया। पिज्जा स्टोर से धुएं का गुबार देखकर आस पास के दुकानदार भी भयभीत हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.