बरेली, मार्च 12 -- होली की भीड़ गंतव्य को चल पड़ी है। ट्रेनों और बसों में भीड़ हो लगी है। इसलिए रेलवे और परिवहन निगम में 14 मार्च तक अलर्ट है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, लालकुआं की ओर से आनी वाली ट्रेनों में भीड़ होने लगी है। जनरल कोच में पैर रखने की जगह नहीं होती है। प्लेटफार्मों पर भीड़ अधिक न जुटे। उसके लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया। वहां आठ टीम लगी हैं। ट्रेनों की जानकारी को लेकर होल्डिंग एरिया में साइन बोर्ड लगा दिए हैं। टिकट लेने वाले यात्रियों को वहां रोका जाता है। ट्रेन का एनाउंसमेंट होने पर प्लेटफार्म पर एंट्री दी जाती है। बरेली जंक्शन ने नियमित अप-डाउन की करीब 150 से अधिक ट्रेनें 24 घंटे में निकलती हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग की लंबी लाइन है। जनरल और स्लीपर कोचों में पैर रखने की जगह नहीं होती है। मंगलवार को अच्छी भीड़भाड़ रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.