झांसी, नवम्बर 22 -- प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार मोहल्ला खेरा में रेलवे से रिटायर्ड जेई ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात उसका शव बंद कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर झूलता खाना बनाने आई महिला ने देखा तो कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला खेरा के रहने वाले अच्छेलाल पाल (69) रेलवे से जेई के पद से रिटायर्ड थे। उनकी पत्नी का कई साल पहले निधन हो चुका था। वह अकेले ही घर में रहते थे। शुक्रवार को वह अंदर के कमरे में गए। वहां उन्होंने पंखे के सहारे फंदा बनाया और झूल गए। देर रात जब घर पर खाना बनाने वाली महिला आई तो उनकी कोई आहट नहीं हुई। जिससे उसे शंका हुई। उसने अंदर के कमरे में जाकर देखा तो दंग रह गई। अच्छेलाल का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीखती हुई भागी। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच...