पाकुड़, मई 21 -- पाकुड़। पाकुड़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे यार्ड में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में बुधवार को आग लग गई। आग लगता देख लोगों में आफरा-ताफरा मच गया। ईशाकपुर मुख्य सड़क से होकर आवागमन करने रहे स्थानीय लोगों ने मालगाड़ी के डब्बे से धुआं निकलते देख इसकी जानकारी रेलवे विभाग के अधिकारियों को दिया। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने कई रेलवे अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। रेलवे कर्मियों के अनुसार गर्मी के मौसम में कोयले के नीचे का हिस्सा गर्म हो जाता है, जिससे आग लगने का खतरा रहता है। घटनास्थल के पास से हाई टेंशन तार भी गुजरता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका थी। पाकुड़ से बड़ी संख्या में कोयला लदे रेक देश के विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.