फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- फर्रुखाबाद। रेलवे पैंसेजर वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य बैठक मे रेलवे यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में आये सुझाव और प्रस्ताव को रेलवे प्रशासन को भेजा जायेगा। पक्का पुल के कायस्थ सोशल सभा भवन में हुई बैठक में संयोजक प्रदीप सक्सेना, विनोद सक्सेना, नारायण प्रसाद अग्रवाल, उमेश चंद्र गुप्ता, उमेश बाबू राठौर, विकास गुप्ता, ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...