धनबाद, फरवरी 6 -- कतरास, प्रतिनिधि। रेलवे मैदान कतरास में आयोजित होने वाले 'एस.एन. भट्टाचार्य क्रिकेट चैंपियनशिप 2026' की सफलता को लेकर गुरुवार को आयोजकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी दी। आयोजन समिति के चेयरमैन व वरीय अधिवक्ता दीप नारायण ने बताया कि टूर्नामेंट 11 फरवरी से 30 फरवरी तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 16 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को नकद 70 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को नकद 35 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को वॉशिंग मशीन दी जाएगी। इसके अलावा, 8 फरवरी को एक चैरिटी मैच का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धनबाद महिला एकादश एवं बोकारो महिला एकादश के बीच मुकाबला होगा। दीप नारायण ने कहा कि युवाओं को खेलकूद से जोड़ने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन किए जाते हैं। इस मौके पर वार्ड नंबर 2 के निवर्तमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.