जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर। टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। इससे छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुबंध पर बहाली का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। डॉक्टर बहाली के लिए 16 फरवरी को चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में डॉक्टरों का इंटरव्यू होगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि नई बहाली से टाटानगर रेलवे अस्पताल व बंडामुंडा रेलवे अस्पताल को एक-एक डॉक्टर मिलेंगे, जबकि अन्य डॉक्टरों की नियुक्ति चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय के अस्पताल में होना है। मालूम हो कि चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के लिए अक्तूबर 2023 में भी चक्रधरपुर मंडल रेलवे में अनुबंध पर छह डॉक्टर नियुक्त हुए थे, जबकि दक्षिण पूर्व जोन से आठ डॉक्टरों की बहाली का आदेश था। लेकिन इंटरव्यू में सिर्फ छह डॉक्टर पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...