जमशेदपुर, फरवरी 17 -- रेलवे बोर्ड ने सभी जोन और मंडल को निर्देश दिया है कि वे यात्री शिकायतों की त्वरित निगरानी और समाधान के लिए पर्याप्त अधिकारियों के साथ वॉर रूम बनाएं। इसी के साथ चक्रधरपुर रेल मंडल में वॉर रूम बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे रेलवे की रेल मदद प्रणाली को प्रभावी बनाने में सहायता होगी, ताकि यात्रियों को उनकी शिकायतों का समाधान शीघ्र मिल सके। रेल मदद का एक ऐसी प्रणाली है, जिसके माध्यम से यात्री 139 नंबर पर कॉल कर या रेलवे के आधिकारिक एप और पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रेलवे की ओर से ऐसी कोई व्वस्था नहीं है, जिसके आधार पर शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा सके। कुछ रेल मंडलों ने इस निर्देश को लागू करना शुरू कर दिया है और संबंधित विभागों को वॉर रूम में अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.