बरेली, दिसम्बर 24 -- फतेहगंज पश्चिमी। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 3.70 लाख की ठगी कर ली गई। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा के मोहल्ला साहूकारा निवासी पीड़ित सहदेव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र के गांव बल्लियां निवासी अरुण ने एक साल पहले रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे करीब 3.70 रुपए ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने आठ चेक दे दिए। जिन्हें बैंक ने जमा करने से इनकार कर दिया। पीड़ित थाना पुलिस से शिकायत की। इस पर थाना प्रभारी ने आरोपी को थाना बुलाकर सात हजार प्रति महीने देने का समझौता करा दिया। कुछ महीने आरोपी ने रुपये दिए बाद में देना बंद कर दिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी अनुराग आर्य...