कौशाम्बी, जून 11 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने दो लाख रुपये ले लिए। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी दी। पीड़ित ने बुधवार को इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की और कार्रवाई की गुहार लगाई। कादीपुर निवासी बैजनाथ ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। इसी बीच सैनी इलाके के थुलबुला गांव में रहने वाले युवक से मुलाकात हुई। आरोपी ने उससे कहा कि उसकी रेलवे के कई बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है। कुछ अफसर रिश्तेदार भी हैं। इसके बाद रेलवे में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दिलाने का वादा किया। एक जनवरी 2012 से लेकर 19 दिसम्बर 2013 तक के बीच कई किस्तों में रुपये दिए। पहले तो आरोपी आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद नौकरी दिलाने से हाथ खड़े कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.