नोएडा, फरवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली की पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कूटरचित दस्तावेज, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि बिसरख पुलिस को एक युवक ने लिखित शिकायत दी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर उसके साथ ठगी की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई कर गाजियाबाद जयपुरिया सोसाइटी निवासी अश्वनी, आगरा निवासी पवन चौधरी और गाजियाबाद के मसूरी निवासी आकिल उर्फ अयान को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस इनके बारे में अन्य जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.