जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- जमशेदपुर। मानव जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। टाटानगर में रेलवे मेंस कांग्रेस द्वारा स्वर्गीय अमरेन्द्र मिश्रा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर टाटानगर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के. मुर्मू ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। रक्तदान शिविर में कुल 75 रेलकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का सहयोग रहा। इस अवसर पर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के संयुक्त महासचिव एस.आर. मिश्रा ने कहा कि एकत्रित रक्त से कई मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.