जमशेदपुर, जुलाई 22 -- जमशेदपुर। रेलवे बोर्ड के नए आदेश से टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल में बंद मेंस कांग्रेस के कार्यलय खुल जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में गुटीय विवाद और मान्यता के चुनाव में बहुमत नहीं मिलने से मेंस कांग्रेस कार्यलय बंद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड से यह आदेश हुआ है कि, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे से जुड़े सभी ट्रेड यूनियन के कार्यालय खोले जाएंगे। मेंस कांग्रेस के संयोजक सूची रंजन मिश्रा ने कहा कि यह रेलकर्मियों की संस्थागत मान्यता, संगठित आवाज और संवैधानिक अधिकारों की पुनर्स्थापना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...