जमशेदपुर, जनवरी 19 -- टाटानगर रेल पुलिस ने रविवार देर शाम 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। रेल पुलिस के अनुसार, मालगोदाम रोड में एक शेड के पास शव पड़ा था। लोगों की सूचना पर शव को उठाया गया, लेकिन आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त नहीं की है। शव मिलने के बाद अन्य थानों से संपर्क किया गया, ताकि किसी गुमशुदा से शिनाख्त कराई जा सके। बताया जाता है कि रेल पुलिस शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराएगी। कपड़े की जांच में कोई यात्रा टिकट भी नहीं मिला है। इधर, शव मिलने से मालगोदाम रोड के आसपास के निवासियों में कई तरह की चर्चाओं को बाजार गर्म है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...