रुद्रपुर, फरवरी 8 -- किच्छा, संवाददाता। रेलवे मार्केट दुकानदारों की रेलवे संघर्ष समिति ने दुकानों के किराए बढ़ोतरी के विरोध में जुलूस निकाला। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन देकर किराया कम करने की मांग की। रविवार को रेलवे संघर्ष समिति ने संरक्षक जीतराज कालरा व अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी की अगुवाई में महाराणा प्रताप चौक से रेलवे स्टेशन तक जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। रेलवे स्टेशन के सामने व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। व्यापारियों ने स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर कहा कि रेलवे विभाग ने मनमाने ढंग से दुकानों का किराया तीन हजार रुपये से बढ़ा कर सतावन हजार रुपये सालाना करने का उन्हें नोटिस दिया है। वह पूर्व में किराया कम करने का निवेदन कर चुके हैं, लेकिन रेलवे विभाग ने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.