देवघर, फरवरी 25 -- जसीडीह प्रतिनिधि आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत मंगलवार को जसीडीह रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। जसीडीह-झाझा-मधुपुर रेलखंड पर रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा रेलवे नियमों के उल्लंघन के आरोप में कुल 265 लोग पकड़े गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे मजिस्ट्रेट जे आनंद टोपयो के नेतृत्व में जसीडीह-मधुपुर रेलखंड से गुजरने वाली विभिन्न एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों तथा प्लेटफॉर्म पर जांच की गई। पकड़े गए आरोपितों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से कुल 1,06,005 रुपए का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना और यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रेल प्रशासन ...