लखनऊ, दिसम्बर 12 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में चल रहे 'नवजात शिशु देखभाल सप्ताह' के अंतर्गत शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्ष श्रुति गुप्ता ने मंडल चिकित्सालय बादशाहनगर में नवजात शिशुओं में बेबी किट एवं डाइपर वितरित किया। नवजात शिशुओं को उनके जीवन के पहले कुछ दिनों और हफ्तों में आवश्यक देखभाल के बारे में उनके परिवारिजनों को जागरूक भी किया। इस मौके पर संगठन की सचिव स्मृति सचान, संयुक्त सचिव अदिति नंदा, महिला समिति की अन्य सदस्य सहित सीएमएस रमेश चंद्रा, एसीएमएस अनामिका सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.