जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। चांडिल के मानिकुई एवं कुनकी स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक कर स्वर्णरेखा नदी पर ब्रिज को लेकर टाटानगर में बरकाकाना व हटिया की तीन ट्रेने गुरुवार को रद्द रही। जबकि, रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। इससे सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई। बताया जाता है कि, ब्रिज मरम्मत को लेकर 1 मई तक दिन बदलकर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इधर, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ने के लिए रेलवे ने लाइन ब्लॉक लिया है। इससे टाटानगर की 13 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 10 से 24 अप्रैल तक रद्द करने का आदेश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.