जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड की दुकानों को तोड़ने के लिए बुलडोजर आने के बाद सड़क पर जाम लग गया। ट्रैफिक कॉलोनी रेलवे कॉलोनी और कीताडीह रोड से आवागमन करने वाले दर्जनों वाहन जाम में फंस गए जबकि पैदल राहगीर को भी दिक्कत हुई। बताया जाता है कि रेलवे ने गुरुवार दिन में 10 बजे से दुकानों को तोड़ने का अभियान शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन रेलवे का बुलडोजर और आरपीएफ के जवान 11 बजे के बाद स्टेशन चौक पहुंचे। इससे पूर्व ज्यादातर दुकान खाली हो चुके थे। लेकिन रेलवे के इंजीनियरिंग कर्मचारियों द्वारा लगातार माइक से घोषणा कर लोगों को हटाने का आदेश दिया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.