गोरखपुर, जुलाई 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे बस स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक जनरथ एसी बस यूपी 53 डीटी 4847 में अचानक आग लग गई। यह बस लखनऊ जाने के लिए तैयार थी और इंजन चालू था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ड्राइवर पूछताछ काउंटर पर इन-आउट रजिस्टर भरने गया था, तभी अचानक ड्राइवर सीट के नीचे से धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने आधी बस को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि बस के आगे का हिस्सा और कई सीटें जलकर खाक हो गईं। बस में उस समय चार यात्री भी बैठे थे, जो समय रहते खुद बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि आग लगने की पुष्टि अभी तकनीकी जांच के बाद ही की जाएगी। बस में पहले से लगे दो अग्निशमन यंत्रों से आग ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.