संभल, फरवरी 18 -- संभल रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या 37 बी मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। फाटक बंद होने के कारण लोगों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा, जिससे दिनभर दिक्कतें बनी रहीं। रेलवे की ओर से फाटक संख्या 37 बी पर लाइन बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 16 फरवरी सुबह 8 बजे से 18 फरवरी शाम 6 बजे तक फाटक को पूर्णतः बंद कर दिया गया है। मंगलवार को भी संभल और चन्दौसी के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़े और भारी वाहनों को करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर संभल की ओर जाना पड़ा। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हुई। वहीं दुपहिया वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से खेत-खलिहानों के रास्ते निकलते नजर आए, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। इस समय सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.