संभल, जनवरी 30 -- चन्दौसी, संवाददाता। बदायूं रोड स्थित रेलवे फाटक 34 ए पर ट्रैक पर कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते इसे दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बंद होने से रेलवे फाटक 35 बी पर शुक्रवार को भी जाम की स्थिति बनी रही। यह आज शाम से खोल दिया जाएगा। बदायूं रोड रेलवे फाटक 34 ए पर नई रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण रेलवे ने 2 दिन का बंद किया है। जबकि रेलवे फाटक 36बी ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते काफी समय से बंद है। अव शहर में जाने के लिए मात्र रेलवे फाटक 35 बी है। जाम की स्थिति रहने से नगर में बदायूं व मुरादाबाद की ओर आने -जाने वालों को खासी दिक्कतों का करना पड़ा है। हालांकि बदायूँ से शहर में आने के लिए मोहल्ला लक्ष्मणगंज, सीकरी गेट व जारई गेट होकर लोग शहर में पहुंचते रहे। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। शुक्रवार श...