बिजनौर, दिसम्बर 10 -- रेलवे यातायात के कारण रेलवे फाटक बंद रहने के कारण घंटों जाम लगा रहा है। जिसमें वाहन फंसे रहे। चंदक में हरिद्वार बिजनौर मार्ग पर रेलवे फाटक संख्या 495बी रेलवे यातायात के कारण बंद रहा।जिस कारण पांच बजे से लगा जाम शाम छः बजे तक नहीं खुल पाया।जाम में वाहन फंसे रहे ‌। बिजनौर से हरिद्वार जाने के लिए मरीजों को ले जानी वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही। काफ़ी समय से क्षेत्रीय जनता ओवरब्रिज की मांग कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...