जमुई, जनवरी 26 -- सिमुलतला (जमुई), निज संवाददाता। आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह-झाझा रेलखंड के मध्य सिमुलतला में रेलवे फाटक संख्या स्पेशल टी-36 के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह मिर्च से लदा ओवरलोड ट्रक फंसने से करीब 40 मिनट तक रेल परिचालन प्रभवित रहा। रेलवे सूत्रों के अनुसार मिर्च लदा ओवरलोड ट्रक चकाई की ओर से आ रहा था और सिमुलतला रेलवे फाटक पार करने के दौरान बीच में ही फंस गया। लिहाजा फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और रेल परिचालन भी बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिमुलतला आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरपीएफ ने मशक्कत के बाद ट्रक को पीछे कर फाटक से हटाया गया, जिसके बाद रेल और सड़क यातायात सामान्य हुआ। इसके बाद होम सिग्नल पर खड़ी मोकामा-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन को सुबह 09.22 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान रेल यात...