बदायूं, जनवरी 22 -- कछला। फाटक के पास सड़क किनारे गड्डे में फिर से लोगों ने मगरमच्छ देखे हैं, इस बार दो मगरमच्छ एक साथ दिखाई दिये हैं। मगरमच्छ गड्ढे से धूप सेंकने के लिये बाहर निकले थे। लोगों का कहना है कि चार-पांच मगरमच्छ अपने बच्चो के साथ रहते हैं। इधर मगरमच्छ को लेकर लोगों में भय भी है। मंजीत यादव, नीरज यादव, हिमांशु चौहान, कुवंरपाल यादव, अजय चौहान, शिवेक यादव, जितेंद्र लोनिया, अमित चौहान ने वन विभाग के अधिकारियों से मगरमच्छ यहां से पकड़कर दूसरे स्थान पर छुड़वाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...