फतेहपुर, नवम्बर 26 -- फतेहपुर। पचास नंबर ओवर ब्रिज के काम में होने वाली लेटलतीफी राहगीरों के लिए नासूर बनती जा रही है। दरअसल रेलवे फाटक के लंबे समय तक बंद हो जाने के कारण वाहनों की कतारें लग जाती हैं जिससे राहगीरों को समस्याएं उठानी पड़ती हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को देखने को मिला जब रेलवे फाटक के बंद होने के दौरान दोनो ओर करीब डेढ़ किमी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। पचास नंबर ओवर ब्रिज का मरम्मतीकरण कराए जाने के लिए इससे होने वाले वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से शादीपुर स्थित रेलवे फाटक संख्या 49 सहित हरिहरगंज ओवरब्रिज से वाहनों को डायवर्ड कर दिया गया। नतीजतन शहर के मुख्य मार्ग पर वाहनों का एकाएक लोड बढ़ने के चलते जाम के झाम से राहगीरों को जूझना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर विभिन्न विद्यालयों की छुट्टी होने के समय रेलवे फा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.