बिजनौर, नवम्बर 12 -- नगीना नहटौर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर घंटों लगने वाले जाम से आम जनता बहुत परेशान हैं। जागरुक नागरिक हर्षवर्धन राणा ने जनसूचना अधिकार के अंतर्गत वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान के लिए फाटक की चौड़ाई बढ़ाएं जाने का अनुरोध किया है। किरतपुर से नगीना नहटौर मार्ग पर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर बना रेलवे फाटक 76सी पर ट्रेन आने के समय फाटक बंद होते ही लंबा जाम लग जाता है। फाटक के दोनों ओर बड़े छोटे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। यहां सड़क की चौड़ाई बढ़ गई है लेकिन फाटक सड़क के अनुरूप छोटा बना हुआ है। फाटक खुलने पर जब दो बड़े वाहन बसें या ट्रक आमने-सामने क्रास करते हैं तो उन्हें निकलने में परेशानी होती है। जिससे फाटक खुलने के बाद भी उनके पीछे खड़े छोटे वाहन और बाइक चालक भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.