धनबाद, अगस्त 15 -- कतरास, प्रतिनिधि। राजगंज-महुदा फोरलेन सड़क पर स्थित निचितपुर लिंक रेलवे फाटक के पास लगे सिग्नल में सब्जी लोड एक पिकअप वाहन संख्या यूपी 64 सीटी/3241 ने बुधवार की देर रात धक्का मार दिया। इससे सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। इस कारण मालगाड़ी का आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पाकर धनबाद की आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर ले गई। इधर, सब्जी को दूसरे वाहन से दुर्गापुर भेजवाया गया। मालूम हो कि सब्जी लेकर पिकअप वाहन छत्तीसगढ़ से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा था। इसी बीच रात में उक्त घटना घटी। आरपीएफ की टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि रेलवे को काफी क्षति हुई है। लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। दोपहर में रेल कर्मियों द्वारा सिग्नल का मरम्मत कार्य शुरू कर दिय...