मधुबनी, मार्च 20 -- राजनगर । राजनगर रेलवे प्लेटफार्म के दक्षिण भाग में गुरुवार सुबह एसएसबी जवान की लाश बरामद हुई। सुबह करीब चार बजे पटना की ओर जानेवाली कमला- गंगा ट्रेन के चालक ने शव देखा। मृतक योगेन्द्र कुमार यादव (35 वर्ष) यूपी के मिर्जापुर स्थित काछबा गांव का रहनेवाला था। वह राजनगर स्थित एसएसबी की 18वीं बटालियन में पोस्टेड था। हादसे के समय वह सिविल ड्रेस में था। कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीणा ने बताया कि योगेन्द्र कुमार छुट्टी लेकर घर जा रहा था। ट्रेन पकड़ने के लिए गुरुवार सुबह बटालियन से निकला था। सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास जीआरपी ने घटना की जानकारी दी। कमांडेंट के मुताबिक जवान मनोरोगी था। इलाज चल रहा था। 2021 से राजनगर में तैनात था। जीआरपी प्रभारी वीणा देवी ने बताया कि जवान का शव पटरी एक एवं दो के बीच था। ट्रेन से गिरने के चलते सिर व पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.