धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद। डीआरएम कार्यालय के पुस्तकालय में पेंशन अदालत लगा कर दो मामलों का निष्पादन किया गया। वार्षिक पेंशन अदालत में प्राप्त संपूर्ण मामलों की छानबीन संबंधित सेवा पुस्तिकाओं और अन्य कागजात के आधार पर की गई। कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारियों, निपटारा अनुभाग के कर्मियों एवं कल्याण निरीक्षकों के संयुक्त दल ने हर मामले पर नियमानुसार विचार किया। बता गया कि पेंशन अदालत का उद्देश्य पेंशन एवं परिवारिक पेंशनभोगियों की शिकायतों, यथा-अनुदान राशि, वेतन निर्धारण की विसंगतियों से उत्पन्न पेंशन संबंधी शिकायतों एवं अन्य मुद्दों का न्यायोचित निष्पादन करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...