एटा, फरवरी 5 -- शहर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा को रेलवे पुल पर शहीद स्तंभ के समीप स्थापित कर दिया है। मारहरा विधायक के प्रयासों से साकार हुए इस प्रोजेक्ट के बाद अब जल्द ही अनावरण की तैयारियां की जा रही है। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह ने शहर के सौंदर्यीकरण और जनभावनाओं को देखते हुए रेलवे पुल के पास शहीद स्तंभ के बगल में कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने का संकल्प लिया था। प्रतिमा स्थापित होने के बाद अब वहां पार्क के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी अंतिम चरण में है, समर्थकों का कहना है कि बाबूजी का एटा से गहरा लगाव था और यह प्रतिमा उनकी स्मृतियों को सदैव जीवंत रखेगी। जानकारी के अनुसार प्रतिमा का औपचारिक अनावरण आगामी दिनों में एक बड़े समारोह के रूप में किया जाएगा। इसके लिए पूर्व सांसद राजवीर सिंह ...