उरई, दिसम्बर 27 -- कालपी। एक किशोरी कानपुर झांसी रेल मार्ग स्थित कालपी के यमुना पल पर रील बनाते हुए नजर आ रही है। रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने को रेलवे ने प्रतिबंधित किया है। इससे दुर्घटना की भी आशंका रहती है। रेलवे ट्रैक पर किसी भी समय ट्रेन आ सकती है और ऐसे में उसकी चपेट में आकर जान भी जा सकती है। इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं। इस संबंध में जीआरपी एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि उन्हें वीडियो के संबंध में जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...