लोहरदगा | आर रंजन, जनवरी 6 -- झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर स्थित कोयल नदी रेलवे पुल संख्या 115 में आई तकनीकी खामी के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल के पिलर संख्या चार और पांच में दरार पाए जाने के बाद सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया। मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्र ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। पिलर क्षतिग्रस्त होने के कारण रांची- लोहरदगा-टोरी रेल मार्ग पर बाधित रेल गाड़ियों का परिचालन अब मार्च तक सामान्य नहीं हो सकेगा। राजधानी एक्सप्रेस, चोपन एक्सप्रेस, सासाराम एक्सप्रेस जैसी रेलगाड़ियों इस रूट से कम से कम तीन महीने नहीं चलेंगी। रांची टोरी मेमू ट्रेन भी रांची से नागजुआ तक आएगी। टोरी से लोहरदगा तक के लिए अलग ट्रेन चलेगी। ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.