रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो को रेलवे पर संसद की स्थायी समिति (2025-26) में पुन: सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संदर्भ में लोकसभा सचिवालय अंतर्गत रेलवे की स्थायी समिति ने बीते एक अक्टूबर को पत्र जारी किया है। जदयू सांसद का मनोनयन 26 सितंबर, 2025 से प्रभावी है। उन्हें पुनः सदस्य मनोनीत होने पर प्रदेश जदयू नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.