रेलवे परामर्श समिति के सदस्य किए गए मनोनीत
मधुबनी, दिसम्बर 29 -- घोघरडीहा। निज संवाददातासमस्तीपुर रेल प्रबंधक कार्यालय से घोघरडीहा स्टेशन परामर्श दात्री समिति के सदस्य कुल 4 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। जिसमें भाजपा प्रदेश कार्य समिती सदस्य राकेश मिश्रा, भाजपा केजिला उपाध्यक्ष अवधेश ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष ध्रुब झा एवं भाजपा जिला प्रवक्ता मनोज कुमार झा को मनोनीत किया गया है। जानकारी के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक के जारी पत्र में घोघरडीहा स्टेशन परामर्श दात्री समिति के सदस्य मनोनयन से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। समिति गठन पर क्षेत्र की जनता व नव मनोनीत सदस्यों ने खुशी का इजहार किया करते हुए भाजपा जिला कमिटी, प्रदेश कमिटी, केंद्रीय कमिटी एवं पूर्व मध्य रेल के रेल प्रबंधक समस्तीपुर का आभार प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.