रांची, फरवरी 1 -- नामकुम, संवाददाता। शनिवार को पूर्व कर्नल बीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टाटीसिलवे सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य सतीश सिन्हा से मिलकर क्षेत्र की समस्या से संबधित ज्ञापन सौंपा। मुख्य रूप से भागलपुर रांची वनांचल एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, रांची-बनारस एक्सप्रेस, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, रांची-आरा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का टाटीसिलवे स्टेशन में ठहराव कराने सहित स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर की स्थापना, प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने रात में रोशनी की व्यवस्था करने, आरामदेह सीढ़ियों का निर्माण कराने की मांग की गई है। मौके पर अनिल शर्मा, सुधीर सिन्हा, आशा सिंह, डेजी सिंह, उषा शर्मा, गायत्री देवी, वर्षा, प्रियंका महतो और सावित्री महतो आदि मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.