आगरा, जनवरी 16 -- शुक्रवार को आगरा रेल मंडल के आगरा छावनी, आगरा किला एवं मथुरा जं. स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान में 291 बिना टिकट यात्रियों से 2.21 लाख रुपये से अधिक, अनियमित यात्रा करने वाले 270 यात्रियों से 1.28 लाख रुपये से अधिक, निर्धारित सीमा से अधिक बिना बुक कराए सामान ले जाने वाले 3 यात्रियों से 1600 रुपये तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले छह यात्रियों से 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में कुल 570 यात्रियों से 3.52 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। अभियान में आरके सिंह, राशिद जमील, नागेन्द्र तिवारी, एसके वर्मा व उनकी टीम ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...